चिंतनीय चिंता

                चिंतनीय चिंता
                              - ना.रा.खराद


  मेरा एक मित्र सदा चिंता में रहता है।जैसे वह
जन्म के साथ चिंता के अलावा कुछ नहीं लाया।
उसे हर तरफ चिंता ही चिंता नजर आती हैं।औरो
के चिंताओं से भी वह चिंता में रहता है।जैसे सारी
दुनिया की चिंताओं का उसीने ठेका ले रखा है।खुशियों में भी वह चिंता खोजता है।किसी को खुश देखे तो वह उसमें चिंता ढूंढ निकालता है।किसी को आइस्क्रीम खाते देख, उसे चिंता सताती है ,कही इसे सरदी न हो जाए।किसी सुंदरी देखकर सोचता है,बेचारी किसी दिन बूढी़
हो जाएगी।पके फल जमीन पर गिरे तो ,सोचता
है,इन फलों का क्या होगा।किसी परीक्षा का नतीजा आए तो उसे सफल और असफल दोनों
की चिंता सताती है।कहता कि,इतने पास हुए क्या करेंगे पास होकर?,असफल के बारे में चिंतित होकर कहता,बेचारे अब क्या करेंगे ?
उसे जैसे गरीबों के गरीबी की चिंता है वैसे अमीरों के अमीरी की चिंता भी उसे सताती है।सोचता है,आयकर का छापा पडा़ तो! या अमीर
मरा तो! चिंता में पूरे शहर में उसका कोई सानी
न था।चिंता कोई बात करे तो लोग उसके नाम की मिसाल देते है।इतनी चिंताओं के बावजूद वह
बडा़ हट्टाकट्टा था।उसे नींद अच्छी आती थी।उसे
नींद की चिंता न थी।नींद से तरोताजा होकर वह
फिर से चिंता खोजने निकलता था।चिंता फैलाना
जैसे उसका पेशा था।जितनी अधिक चिंता वह फैलाए ,उसे उतनी अधिक अच्छी नींद आती थी।
कोई उसे मीठा फल दे तो खाने पर पेट दर्द की
उसे चिंता सताती।शादी में बाराती मजे से खाना
खा रहे हो,लडकी का बाप उन्हें खुशी से खाना
खिला रहा हो,इस महाशय को चिंता सताती है ,बेचारे वधूपिता का क्या होगा! पत्तल पर जूठन देखकर भी चिंता करता कि शेष भोजन 
का क्या होगा?
मेकअप की हुई स्रियों के सौंदर्य से खुश न होकर
वह ,मेकअप उतर जाने पर दिखनेवाली कुरूपता
के बारे में सोचकर वह चिंतीत होता है।गांव में
जिन लडकीयों की शादी नहीं हुई ,उनकी शादी
की उसे चिंता है।जिनकी शादी हुई ,बेचारी ससुराल में बडी़ यातनाएं भोगेगी ,चिंता!
वह निःसंतानों के पास जाकर कहता,न जाने बेचारा कब बाप बने,संतानवालों के कहता ,औलाद होनेपर बडी़ चिंता रहती है!
बरसात हो न हो उसे उसमें तबाही नजर आती
है।किसी भी खुश आदमी को वह मूर्ख समझता
है ,उसका मानना है,लोगों को आज की खुशी दिखती है,कल का दुख नहीं।लोग दुख में सुख खोजते है,वह सुख में दुख।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.