कभी-कभी

            कभी-कभी
जीवन में कुछ घटनाएं सदैव नहीं बल्कि कभी-कभी घटती हैं।वे घटनाएं स्मरणीय होती हैं, रोमांचक तथा अदभूत होती है। अकस्मात, अचानक,एकाएक इस नाम से भी वे जानी जाती है। अनोखी, अविश्वसनीय  घटनाओं से हमारा जीवन 
रोमांचकारी तथा मनोरंजक बनता है।
आमतौर पर जो घटनाएं घटती हैं वे सामान्य मानी जाती है,मगर कभी-कभी घटनेवाली घटनाओं का अपना एक मजा
 होता है।ऐसे वाकया बहुत चाव से सुनाएं और सुने जाते हैं।
 रोजमर्रा की जिंदगी में कभी-कभी आनेवाले पल रोमांच पैदा करते हैं, कौतूहल बढ़ाते हैं। जैसे कड़ी धूप में अचानक बादल छा गए या रिमझिम बारिश शुरू हो जाए तो मजा कुछ और है।
संसार ऐसी विलक्षण घटनाओं का भंडार है। इनमें कुछ काल्पनिक होती हैं, कुछ किंवदंतीयां होती हैं तो कुछ केवल बहलाव के उद्देश्य से गढ़ी होती है।
हमारी दिनचर्या में कभी-कभी बदलाव हो तो भी कुछ अटपटा सा लगता है। कुछ प्रसंग सोच से परे होते हैं। 
हरकोई कभी तो कहता है," मैंने ऐसा कभी सोचा नहीं था।" या कहता है," मैंने
अपनी जिंदगी में ऐसा कभी देखा न था।" 
कभी-कभी का अपना एक अलग मजा है। रोजमर्रा की जिंदगी से जो ऊब पैदा होती है, कभी-कभी से गायब होती है।
भिखारियों को भी कभी-कभी अच्छी भिख या भोजन मिलता है तो वे खुश हो जाते हैं।जीवन के आनंद राज कभी-कभी में छिपा है। कभी-कभी दिखाई देनेवाले इंद्रधनुष की तरह जीवन में सप्तरंग भर जाते हैं।
 किसी गांव में कभी तो ऊंट आया, सब देखते हैं।मेला साल में लगता है तो सभी को खुशी होती हैं। कभी-कभी में एक नयापन होता है।कभी तो कार में बैठो 
बहुत मज़ा आता है। हवाई जहाज से सफर करनेवाले कभी-कभी बैलगाड़ी में बैठने का लुत्फ उठाते है।
कभी-कभी गाड़ी का लेट होना , कभी-कभी नींद न लगना,कभी खुशी तो कभी गम होना, जिंदगी की जरूरत को अधोरेखांकित करता है।
कभी-कभी अच्छी या बूरी घटनाओं से वास्ता पड़ता है।
अक्सर घटनेवाली घटनाओं से ज्यादा कभी-कभी घटनेवाली घटनाओं से जीवन समृद्ध और परिपूर्ण बनता है। कभी-कभी सिनेमा देखना सुखद है। कभी तो नदी में बाढ़ आना,कभी सूखा पड़ना जीवन के अनियमितता का मजा दिलाता है।जीवन में कभी-कभी आनेवाले प्रसंग जीवन को दिलचस्प बनाते हैं। इसलिए पूनम और अमावस का अपना एक सौंदर्य है।
जीवन का सारा रोमांच इन कभी-कभी घटनाओं से है,वह जीवन का संबल हैं, जिसे हम आजीवन संभालते हैं। अविस्मरणीय प्रसंग जो कभी-कभी घटते हैं ,जो जीवन को यादगार बनाते हैं।
                      
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.