पहली बार

                      पहली बार....
                                                             - ना.रा.खराद

   इस विषय पर पहली बार लिख रहा हूं। हर किसी की जिंदगी हर बात की पहली बार होती हैं।जिंदगी का सारा रोमांच इस 'पहली' बार में छिपा है।व्यक्तिगत जीवन में हो, या सार्वजनिक जीवन में, पहली बार का अपना एक मजा है। अनुभव बूरे हो या अच्छे ,जब पहली बार हो तो यादगार बन जाते हैं।
  हम पहली कोई चीज नहीं भूलते।चांद पर पहला कदम रखनेवाले या एवरेस्ट पर पहली बार चढ़ाई करनेवाले इसलिए विशेष थे कि वे पहली बार वहां पहुंचे। पहुंचने में पहली बार न होता तो वह रोमांच न होता।
बच्चा पहली बार आंख खोलता है तो मां को कितनी खुशी होती है,जब वह रेंगने लगता है,चलने लगता है, बोलने लगता है।सब पहलीबार इसलिए मां रोमांचित होती है।
 स्कूल में पहली बार जाने पर एक अनोखा अनुभव होता है,जो कभी भूलाया नहीं जाता।किसी लड़की ने पहली बार बात की तो कैसी गुदगुदी होती है।नौकरी की पहली कमाई तो आंखों में खुशी के आंसू लाती है।शराबीयों का पहला पेग कितना रोमांचक होता है। पहली बार कोई हवाई जहाज में सवारी करें तो फूला नहीं समाता। कोई टीम पहली बार विश्वकप जीते तो कैसा जश्न मनाते हैं।पहली बार जब गांव में बस आती है तो गांव में खुशी
की लहर दौड़ती हैं। सुहागरात को पहली रात कहा जाता है।
 हर कोई कहते सुना है, मैंने पहली बार धोखा खाया। जिंदगी या मौत पहली बार है इसलिए रोमांचक है।पहली बार मिलना,कौन भूला है।कुछ अनहोनीयां पहली बार घटी है।अजगर कोई पहली बार देखे तो पता चले।किसी पर्यटनस्थल पर पहली बार जाओ तो कितनीजिज्ञासा। कोई पहली बार ठोकर खाएं तो भी रोमांचक। कोई फल पहली बार देखा या खाया तो एक निराली खुशी होती है।पहली मुलाकात कोई भूलता नहीं, नौकरी का पहला दिन
कितना रोमांचक! कोई पहली बार रेल्वे से यात्रा करें, तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता। कोई चीज पहली बार कहीं घंटे तो लोग उसकी चर्चा करते हैं।पहली बारिश कैसा गंध लाती है। किसी बड़े शहर में पहली बार गए तो कितना रोमांचक लगता है। रोजमर्रा की जिंदगी में जो रोज-रोज घटता है, उसमें कोई आनंद नहीं होता,मगर पहली बार का अनुभव बहुत आनंददायक होता है।
किसी किताब को पहली बार खोलो ,तो कितनी बेताबी होती है।नया कपड़ा पहली बार पहनों तो मजा आता है।पहली बार समुद्र देखों तो, आंखें फटी रह जाती है।जिंदगी का यहीं नयापन ताजगी,उत्साह,उमंग लाता है। छोटी-छोटी चीजों से भी यह रोमांच मिलता है।
अमीर के बच्चे पहली बार बैलगाड़ी में बैठे तो बेहद खुश होते हैं। अविस्मरणीय क्षण बन जाता है।जीवन से मृत्यु तक का सारा सफर इस पहली बार पर टिका है।नये रास्ते,नये लोग ,नए अनुभव हमारे जीवन को समृद्ध बनाते हैं।
शायद मृत्यु भी पहली बार का आनंद देती होगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.