सबसे पहले....

                 सबसे पहले....
                                  - ना.रा.खराद
 'सबसे पहले ' का अपना एक मजा है।भले ही उसके बाद हजारों हो। एवरेस्ट पर तो कईयों ने चढ़ाई की मगर तेनसिंह को कोई भूल सकता है? बच्चे दौड़कर सबसे पहले किसी चीज को छु लेते हैं,तब उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता।आखिर उसने सबको पछाड़ जो दिया है। फिर सारी जिंदगी की यही कहानी बन जाती है।
जिधर देखें उधर 'सबसे पहले' का बोलबाला है। कोई चीज देखने में भी,'सबसे पहले मैंने देखी'।यह दावा किया जाता है।जिस प्रश्न का उत्तर सब दे सकते हैं,सबसे पहले किसने दिया ,यह देखा जाता है।
  दौड़ स्पर्धा में सेंकड के फासले से स्पर्धक पहुंचते हैं,मगर सरताज वही,जो सबसे पहले।
जिसने भी जिस बात की शुरुआत की सबसे पहले की सूचि में उसका नाम शामिल होता है। अमेरिका की खोज सबसे पहले कोलंबस ने की बाद में सारा विश्व अमेरिका को जानने लगा। गुरुत्वाकर्षण का पता न्यूटन को सबसे
पहले चला ,बाद में छोटे छोटे बच्चे पैदायशी जान जाते हैं।
 सबसे पहले का यह भूत सबके सिर पर सवार है।हर कोई यह चाहता है कि ,'सबसे पहले' का यह खिताब उसीके नाम भी हो।नमक सत्याग्रह में बापू ने सबसे पहले नमक उठाया था।बाद में करोड़ों भारतीयों ने अनुकरण किया।पहला कदम बड़े मायने रखता हैं। रास्ते तभी बनते हैं। शुरू में रेल में बैठने से लोग डरते थे,बाद में बैठने की होड़ लगी।किसी हिरो को भीड़ से मैंने सबसे पहले देखा इसका गर्व महसूस होता है।किसी बड़े
नेता ने सबसे पहले मुझसे बात की इस बात की खुशी होती है।उसके तुरंत बाद भी कोई
कुछ करे तो भी सबसे पहले का जादू कम नहीं होता।कहने की बातों में भी कहते हैं,यह बात सबसे
पहले मैंने कभी थी।अपनी प्रेमीका को प्रेमी'तुम मेरा पहला प्रेम हो।'मेरी जिंदगी में आनेवाली तुम पहली लड़की हो।' सबसे पहले मैंने सुना ,इसका भी दावा कियाजाता है।'भूकंप की खबर सबसे पहले मैंने सुनी।'
बस में सबसे पहले घुसनेवाला ,फूला नहीं समाता। कितनों को मात देकर वह घुसा है।सबसे पहले मैं चढ़ा ,इसका उसे अभिमान है।कोई भी काम सबसे पहले करने के लिए, बुद्धि,साहस,कल्पकता,उत्साह चाहिए होता है।जिनके पास यह हो,वे बन जाते हैं सबसे पहले।सबसे पहले का अपना एक अलग गौरव है।
अगर आप वो पाना चाहते हैं तो सबसे पहले यह लेख पढ़िए।
       
       
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.